- January 18, 2026
धान घोटाले पर सियासी तंज, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, भिलाई में ‘चूहा सम्मान रैली’, करोड़ों के नुकसान पर सरकार घिरी…,भ्रष्टाचार छुपाने चूहों को बनाया जा रहा बलि का बकरा: मुकेश चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
छत्तीसगढ़ में कथित धान घोटाले को लेकर कांग्रेस ने भिलाई में अनोखे और प्रतीकात्मक अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नर्सिंग नाथ के तत्वावधान में आयोजित “चूहा सम्मान रैली” शाम करीब 4:30 बजे निकाली गई। रैली में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, जिला व ब्लॉक स्तर के कई नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली के दौरान व्यंग्यात्मक रूप से “सबसे अधिक धान खाने वाले” चूहों के नाम की घोषणा की गई। कवर्धा जिले के चूहे को प्रथम, महासमुंद को द्वितीय, गोरिल्ला जिले को तृतीय तथा बेमेतरा जिले के चूहे को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई। कांग्रेस का कहना है कि करोड़ों रुपये के धान नुकसान को चूहों के सिर मढ़कर असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
2 किलोमीटर की पदयात्रा
“चूहा सम्मान रैली” राजेंद्र प्रसाद चौक से सुपेला घड़ी चौक तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि धान के करोड़ों रुपये के नुकसान की जिम्मेदारी चूहों पर डालना जनता को गुमराह करने का प्रयास है। रैली में प्रतीकात्मक रूप से चूहों का “सम्मान” कर विरोध दर्ज कराया गया और न्याय की मांग की गई।
कवर्धा व महासमुंद में करोड़ों के धान का दावा
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के अनुसार कवर्धा में लगभग 7 करोड़ और महासमुंद में करीब 5 करोड़ रुपये का धान चूहों द्वारा खा जाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस ने इसे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा बताते हुए कहा कि गरीब किसानों के धान का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
“भ्रष्टाचार छुपाने चूहों को बनाया जा रहा बलि का बकरा”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए चूहों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग नगर निगम में अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत काम करवा रहे हैं और इनकार करने पर बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि चूहों ने धान खाकर “विश्व रिकॉर्ड” बना दिया है, इसलिए कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से पुरस्कार घोषित किए।
निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यह रैली जनता को गुमराह होने से बचाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि एक जगह 7 करोड़ और दूसरी जगह 5 करोड़ का धान चूहों द्वारा खा जाने का तर्क जनता के गले नहीं उतरता। रैली के समापन पर छावनी एसडीएम हेमंत पिज्जा को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच, दोषियों के नाम सार्वजनिक करने और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण सिंह सिसोदिया, अतुल साहू, गिरवर बंटी साहू, संदीप निरंकारी, ब्लॉक अध्यक्ष जी. राजू, गुड्डू खान, सौरभ दत्ता, दिनेश पटेल, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, अंजू सिन्हा, राजेश साहू, फ़ारूक़ खान (अध्यक्ष–अल्पसंख्यक), संजीत चक्रवर्ती, मो. रफ़ीक़ खान, आनंद डोंगरे, रज़ा सिद्धकी, अमित जैन, डेरेश्वर बंजारे, राजेन्द्र महिलांग, दुर्गेश ताम्रकार, जय वर्मा, सोएब मो., नरेन्द्र पिपरोल, आज़ाद अंसारी, इस्माइल खान, ललित पाल, अजय सिंह, ग़ुलाम उसमानी, इतवारी देवांगन, शिव साहू, पूर्णिमा साहू, सत्यनारायण सिंह, रविंदर सिंह, निरंजन बिसाई, दिनेश वासनीक, विजय, अजय यादव, परमानंद चंदेल, निर्मल सिंह धारीवाल, श्याम सुन्दर मिश्रा, मोहन दलाई, राजू कन्हाई, जानिसार अख्तर, बद्री बघेल, ए. जी. नायडू, संतोष देशमुख, अमित सिंह, कन्हैया चुरहे, राजकुमार बंजारे, मेरिक सिंह, बजरंगी लाल, दुर्गा प्रसाद साहू, उमा शंकर साहू, सुजीत साव, हीराशंकर साहू, बलदाऊ पिपरिया, राजकुमार चौधरी, चमन राम साहू, किशन यादव, बुद्ध शरण बोरकर, सुमन सागर सिन्हा, वीर बहादुर थापा, प्रदीप कुलदीप, मो. फ़िरोज़, भुनेश्वरी रानी, अनिशा बघेल, अनसुइया मरकाम, चंपा साहू, केसरी बाई, रहमान, शिव प्रसाद, नीरज पाल, हेमन बंजारे, गौरी साहू, थानु कांत, अशोक रामटेके, राजेश यादव सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




