• January 19, 2026

दुर्ग में गर्व का पल:सिकोला बस्ती के धर्मेन्द्र यादव बीएसएफ में चयनित, अरुण वोरा ने किया सम्मान

दुर्ग में गर्व का पल:सिकोला बस्ती के धर्मेन्द्र यादव बीएसएफ में चयनित, अरुण वोरा ने किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

 

दुर्ग की सिकोला बस्ती, वार्ड क्रमांक 16 के रहने वाले धर्मेन्द्र यादव ने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) में चयन प्राप्त कर देश सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फरवरी माह में उन्हें जम्मू बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। यह वार्ड और पूरे दुर्गवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा धर्मेन्द्र यादव से मिलने सिकोला बस्ती पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। वोरा ने कहा,
“धर्मेन्द्र जी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे वार्ड और शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना सभी के लिए उदाहरण है। हम उनकी सुरक्षित, गौरवपूर्ण और सफल सेवा की कामना करते हैं।”
वार्ड वासियों ने भी धर्मेन्द्र यादव के इस ऐतिहासिक चयन पर खुशी व्यक्त की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल देखा गया।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…