• January 20, 2026

रामदेव बाबा का माघ मेला आज से, जम्मा जागरण की मचेगी धूम

रामदेव बाबा का माघ मेला आज से, जम्मा जागरण की मचेगी धूम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका में 20 से 28 जनवरी तक श्री रामदेव बाबा के माघ मेला का आयोजन किया गया है।
8 दिवसीय माघ मेला में जम्मा जागरण एवं भजन कीर्तन की धूम मचेगी। देश और प्रदेश के प्रसिद्ध जम्मा जागरण एवं भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। जम्मा जागरण में श्रद्धालुओं को परचो का पुण्य लाभ मिलेगा। यह माघ मेला चालीसगांव (महाराष्ट्र) के संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी के पुण्य प्रताप से भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य आयोजित किए गए हैं। माघ मेला के अंतिम दिन 28 जनवरी को सुबह 10:30 बजे
महाआरती एवं हवन पूजन किया जाएगा, तत्पश्चात महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। माघ मेला में देश व प्रदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटते हैं। जिसके चलते श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका के प्रमुख रमेश कुमार जैन और सुश्री पायल जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि दरबार में प्रतिवर्ष माघ मेला का आयोजन किया जाता है। माघ मेला में आयोजित जम्मा जागरण और भजन कीर्तन प्रतिदिन रात्रि 9:30 बजे से शुरू होंगे। माघ मेला के प्रथम दिन 20 जनवरी को भजन गायक गौरव बजाज दुर्ग द्वारा
भव्य जम्मा जागरण एवं जन्मोत्सव की” प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 21 जनवरी को भजन गायक गौरव मालू, बाड़मेर (राजस्थान), 22 जनवरी को
सुश्री कोमल गोलछा फलौदी (राजस्थान), 23 जनवरी को
श्रीमती कविता पंवार भाटी, पाली (राजस्थान), 24 जनवरी को राजू शर्मा, कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 25 जनवरी को
हर्ष माली, बालोतरा (राजस्थान), 26 जनवरी को भव्य बरड़िया, धमतरी और 27 जनवरी को भजन गायक गौरव बजाज दुर्ग द्वारा जम्मा जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी देंगे। उन्होंने श्री रामदेव बाबा के माघ मेला में शामिल होकर श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…