• January 20, 2026

रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 182 श्रद्धालु हुए रवाना

रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 182 श्रद्धालु हुए रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

:

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी अयोध्या धाम, श्री राम लला तीर्थ दर्शन अंतर्गत योजना” के तहत आज दुर्ग जिले के 182 श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थल श्री रामलला अयोध्या के दर्शन के लिए रवाना हुए। दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा इन श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा पर भेजा गया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर , महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जयकारे लगाते हुए यात्रा आरंभ की।

विधायक ललित चंद्राकर,,महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम ललाअयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद नागरिकों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई यह योजना राज्य के उन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आस्था और आत्मसंतोष का अवसर लेकर आई है, जो आर्थिक स्थिति या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे।

विधायक,महापौर ने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने वाली योजना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगी।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा से पहले सभी यात्रियों को भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन द्वारा पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कि नगर निगम और जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को यात्रा की सफल व्यवस्था के लिए बधाई दी।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…