• January 20, 2026

चूहों की आड़ में महा घोटाला, जनता मांग रही हिसाब: वोरा

चूहों की आड़ में महा घोटाला, जनता मांग रही हिसाब: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ में सरकारी धान भंडारण केंद्रों से करोड़ों रुपये के धान के गायब होने और इसकी जिम्मेदारी ‘चूहों’ पर डाले जाने के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को दुर्ग शहर में अनोखा विरोध दर्ज कराया जहां प्रतीकात्मक रूप से ‘चूहों की बारात’ निकाली गई। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि—

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन आज वही कटोरा करोड़ों के घोटाले से खाली किया जा रहा है। कबीरधाम जिले के बाजार चारभाठा और बरघरा संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब होना, महासमुंद में 81 हजार क्विंटल से अधिक धान की कमी और बेमेतरा, जशपुर जैसे जिलों में करोड़ों की अनियमितताएँ—यह तर्क नहीं, बल्कि व्यवस्था पर लगा सबसे बड़ा तमाचा है।अगर सच में चूहे इतने ताकतवर हैं कि करोड़ों का सरकारी अनाज निगल जाएँ, तो फिर भंडारण व्यवस्था, निगरानी तंत्र और जिम्मेदार अफसर किस काम के हैं? धान की सुरक्षा के लिए मार्कफेड, वेयरहाउस कॉरपोरेशन और परिवहन व्यवस्था पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं।मैं स्वयं राज्य भंडार निगम का अध्यक्ष रह चुका हूँ और इतने बड़े स्तर पर धान की कमी को ‘चूहा थ्योरी’ से ढकने का प्रयास मैंने पहले कभी नहीं देखा। यह किसानों के हक और सरकारी धन की सीधी लूट है।

किसानों के पसीने की कमाई को इस तरह ‘चूहे’ बताकर गायब कर देना स्वीकार्य नहीं है। सरकार को मज़ाकिया बहानों के बजाय सच सामने लाना होगा और असली दोषियों को बेनकाब करना होगा।”


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…