- January 22, 2026
दुर्ग सरयू पारीण ब्राह्मण समाज द्वारा वन भ्रमण एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग जिला सरयू पारीण ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित वन भ्रमण कार्यक्रम में विविध मनोरंजक गेम के साथ समाज के समस्त सदस्यों द्वारा सड़क दुर्घटना की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने वन भ्रमण कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का संकल्प लेते हुए झलमला गंगा मैया मंदिर प्रांगण में , दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना का भ्रमण कर समाज की महिलाओं को शक्कर बनने की प्रक्रिया से अवगत करा छत्तीसगढ़ की माटी की उपलब्धि से सब प्रफुल्लित हुए तत पश्चात अधिकारीयों ,कर्मचारियों फिर सियादेही मंदिर प्रांगण में लोगों को सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश देते हुवे,उपस्थित समस्त लोगों को दोपहिया वाहन चलाने पर हेलमेट,चार पहिया वाहन चलाने पर सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से उपयोग कर ने का अनुरोध किया गया,इस संबंध में उपरोक्त सुरक्षा के पालन उपरांत भी अगर कोई दुर्घटना हो गई तो परिवार को बैंक से एवं शासन से मिलने वाली लाखों रुपए की आर्थिक सहायता ,इलाज पर मिलने वाली लाखों रुपए की सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी गई,तीनों जगहों पर उपस्थित लोगों ने ध्यान से सभी बातों को समझने का प्रयास किया,एवं वादा किया कि वे अपने परिवार के हित के लिए यातायात के नियमों का पालन अवश्य करेंगे,साथ ही ,वन भ्रमण में समाज द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए इस कार्य में सभी को सहभागी होने की बात कही,पूरे भ्रमण में मुख्य रूप से,रामविशाल,शर्मा सुमन पाण्डेय,कमल नारायण शर्मा,अपर्णा चौबे,शैल शुक्ला ,कमलेश तिवारी,राजेंद्र दुबे,आशा शुक्ला प्रदीप पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगो को नियमों को पालन करने हेतु अनुरोध किया मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गेम के विजेता इंदु,सुधीर दुबेसतीश शर्मा देवनारायण शुक्ला अमितेश तिवारी मुकेश दीवान विनोद पाण्डेय हिमांशु द्विवेदी संगीता उपाध्याय गीतांजलि तिवारी दुर्गेश नंदनी दुबे कल्पना जोशी वंदनाआदि प्रतिभागी रहे कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र दुबे ने किया।




