- January 22, 2026
निषाद समाज के सामाजिक बंधुओं ने बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ग्राम खम्हरिया में भक्त शिरोमणी निषाद राज गुहा जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर भगवान श्रीरामचंद्र जी निषाद राज गुहा जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदान किया और समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के निषाद समाज के बड़ी संख्या में नारी शक्ति व सम्मानित बंधुओं ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के समकक्ष भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में सम्मिलित होने वाले सभी नवप्रवेशी साथियों को विधायक ललित चंद्राकर ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी और भारतीय जनता पार्टी गमछा पहनाकर अभिनंदन किया।यह विश्वास है कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के हित में सकारात्मक कार्यों को और अधिक बल प्राप्त होगा।
भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रही है। आप सभी का यह निर्णय निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सभी नवप्रवेशी साथियों के उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की कामना।
*इन्हों ने सदस्यता ग्रहण किया लोकेश निषाद प्रीतम निषाद विनय निषाद योगराज निषाद महेश्वर निषाद बिरनी निषाद मोनू निषाद महेश्वर निषाद यशवंत निषाद राम सिंह निषाद कमल निषाद इंद्रजीत निषाद करण निषाद निखिल निषाद विमल निषाद वीरेंद्र निषाद हितेश निषाद हितेश निषाद आकाश निषाद बाला निषाद राम साय निषाद सुरेश निषाद निहार निषाद श्री राम निषाद प्रकाश निषाद शिव निषाद खुमान निषाद आग्रहीज निषाद कुंजलाल निषादअजय सिंह पारकर*
अवसर पर जनपद सदस्य जितेंद्र टंडन अजय सिंह पारकर बलराम चंद्राकर, अभाव सिंह निषाद शत्रुघ्न निषाद सुरेश कुमार रामसुरख सर्वे जी, श्रीमती नीलम निषाद कौशिल्या निषाद शिवकुमार पारकर चंदू देवांगन (महामंत्री ) प्रवीण यदु मीनू निषाद करण पारकर रामसहाय निषाद जी एवं परस निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।




