• January 23, 2026

कातुलबोर्ड में बिना निगम अनुमति एयरटेल केबल बिछाने पर कार्रवाई, कार्य को कराया तत्काल बंद

कातुलबोर्ड में बिना निगम अनुमति एयरटेल केबल बिछाने पर कार्रवाई, कार्य को कराया तत्काल बंद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम अंतर्गत कातुलबोर्ड में एयरटेल कंपनी द्वारा केबल बिछाने के दौरान नगर निगम की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम अमला तत्काल मौके पर पहुंचा।

महापौर व आयुक्त के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थावनी एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान के नेतृत्व में उपअभियंता विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी परमेशर कुमार सहित निगम की टीम द्वारा एयरटेल केबल बिछाने का कार्य तत्काल बंद करवाया गया तथा मौके से केबल सामग्री को जब्त किया गया।

बताया गया कि एयरटेल कंपनी द्वारा जिला कार्यालय से अनुमति प्राप्त की गई थी, किन्तु नगर पालिक निगम दुर्ग को इस संबंध में किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। बिना निगम की अनुमति एवं जानकारी के केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते निगम की पाइपलाइन को क्षति पहुंची।

निगम अधिकारियों द्वारा एयरटेल प्रतिनिधियों को नियमों का पालन करने की कड़ी समझाइश दी गई तथा भविष्य में बिना नगर निगम की अनुमति एवं समन्वय के कोई भी कार्य न करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर में किसी भी प्रकार के खुदाई अथवा केबल बिछाने से पूर्व निगम की अनुमति अनिवार्य है, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…