• January 25, 2026

स्कूल और आंगनबाड़ी पहुँचे केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, नागरिकों संग किये वार्ड भ्रमण

स्कूल और आंगनबाड़ी पहुँचे केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, नागरिकों संग किये वार्ड भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के जनता से मुलाकात करने केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव वार्ड पहुँचे और आमजन से सीधा संवाद किये। इस दौरान वार्ड क्रमांक 15 करहीडीह क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुने और त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मॉर्निंग विजिट के दौरान केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव करहीडीह स्थित शासकीय स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किये और बच्चों से उपलब्ध शैक्षणिक, पोषण एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लिए। मौके पर उपस्थित संबंधित स्टाफ को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पोषण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा की नींव मजबूत हो और हर बच्चे को समान अवसर मिले।
इसके पश्चात करहीडीह क्षेत्र में वार्ड भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से विकास कार्यों की जानकारी लिए। क्षेत्र के नागरिकों द्वारा वार्ड डोमशेड सीमेंटीकरण सड़क, नाली, शेड निर्माण सहित विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं से मंत्री श्री यादव को अवगत कराये। इस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने नागरिकों के सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
करहीडीह वार्ड में उपस्थित नागरिकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिक से अधिक लाभान्वित होने अपील किए। उन्होंने नागरिकों का भरोसा दिलाया वार्ड को विकसित बनाने और भी विकास कार्य किये जायेंगे।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…