• January 25, 2026

SIR प्रक्रिया में फर्जी शिकायतों के आधार पर नाम काटने की आशंका , कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में फर्जी शिकायतों के आधार पर नाम काटने की आशंका , कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान शिकायतों के आधार पर वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका को लेकर दुर्ग एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसमें मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। लेकिन कई क्षेत्रों से यह गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं कि दावा-आपत्ति प्रक्रिया के अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों या किसी विशेष राजनीतिक दल से जुड़े बीएलए के माध्यम से एक साथ सैकड़ों फार्म-7 आवेदन जमा कराए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य वास्तविक और वैध मतदाताओं के नाम सूची से कटवाना है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा के खिलाफ है और इसके जरिए मतदाता सूची में मनमानी व पक्षपातपूर्ण बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है।

धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी से आग्रह किया कि अज्ञात शिकायतकर्ताओं या फर्जी आवेदनों के आधार पर किसी भी स्थिति में किसी भी वैध मतदाता का नाम न काटा जाए। साथ ही फर्जी शिकायत करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की साज़िशों पर रोक लग सके।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और उसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सीधे-सीधे नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ी तो जनआंदोलन भी करेगी।

श्री बाकलीवाल ने प्रशासन से यह भी मांग की कि SIR प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, सरल और निष्पक्ष बनाया जाए तथा आम नागरिकों को पर्याप्त समय, स्पष्ट दिशा-निर्देश और सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम गलती या साज़िश के कारण न कटे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले , ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद , भोला महोबिया , विजेंद्र भारद्वाज , गौरव उमरे , चिराग शर्मा , आयुष शर्मा, आदिल ख़ान, सागर रजक उपस्थित थे ।


Related News

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद की धनतेरस पर लोगों…
बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…