• January 27, 2026

ब्राम्हण समाज हर समाज के हितों की चिंता करता है: पाण्डेय

ब्राम्हण समाज हर समाज के हितों की चिंता करता है: पाण्डेय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ब्राम्हण समाज व्दारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन
दुर्ग। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सतनाम भवन सिविल लाइन दुर्ग में पूरे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन/ सम्मान समारोह/ युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कान्यकुब्ज, सनाढ्य, सरयू पारीण, ब्रह्म भाट,बंगाली, तेलुगु, आंध्र ब्राह्मण समाज,महाराष्ट्रीयन,गुजराती,बुंदेलखंड, पंजाबी, नर्मदा आंचलिक,तमिल, उत्कल, उत्तरांचल, बिहार, उत्तरप्रदेश क्षेत्र के ब्राह्मण समाज की सहभागिता सुनिश्चित रही।
इस अवसर पर पूरे प्रदेश भर ही नहीं छत्तीसगढ़ के बाहर से भी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए,इस में युवक युवती परिचय सम्मेलन में अपने माता पिता के साथ उपस्थित होकर मंच पर आकर अपना परिचय दिया ,इस अवसर पर 347 लोगों अपने बच्चों के लिए आकर अपना पंजीयन करवाया,और 13 बच्चों बच्चियों की शादी करने का आपस में परिवार ने सहमति दी और इस अवसर पर कई प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे, राकेश पाण्डे, खादी ग्रामोद्योग विभाग,कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन, विभा अवस्थी अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा , अरुण वोरा पूर्व विधायक,ललित मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि इतनी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज एकत्रित हुआ है, ब्राह्मण समाज सदैव हर समाज के हितों की भी चिंता करता है और हम ज्ञान, शिक्षा, प्रदान करते हैं बिना किसी भेदभाव के सभी समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा देते आए हुवे है और ब्राह्मण समाज और ज्यादा ताकत और मजबूती के साथ कार्य करे , और अपने बच्चों को शिक्षा दीक्षा की दिशा में ज्यादा ध्यान रखें,यही सफलता और विजय का मार्ग प्रशस्त करता है, इस महत्वपूर्ण कार्य क्रम में मुझे आपने बुलाया , में आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं धन्य वाद देता हूं।
कार्य क्रम की अध्यक्षता करते हुए ललित मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत हो इसके लिए रोड मैप तैयार कर रहा हैं, अधिकांश जिलों में हमारे संगठन मजबूत होकर कार्य कर रहे हैं । कार्यक्रम को राकेश पाण्डे ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रादेशिक सम्मेलन सम्मान समारोह युवक युवती परिचय सम्मेलन जो किया जा रहा है वह समाज हित में काफी सराहनीय है, इसे धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने हेतु हम सभी लोग कार्य करेंगे और समाज के कार्य युवक युवती परिचय सम्मेलन से समाज के योग्य बच्चे बच्चियों को एक अच्छा प्लेट फॉर्म मिला है अनेक परिवार इससे जुड़े हैं और शादी के बंधन में जुडऩे जा रहे है एह एक सफल और सकारात्मक दिशान में प्रयास हो रहा है।
इस अवसर पर कार्य क्रम संयोजक शशि कांत तिवारी ने घोषणा किया कि मार्च महीने से पूरे प्रदेश भर में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए इसके लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी,जो कि प्रदेश भर में चलेगी, और सम्माननीय जनप्रतिनिधि को इसके लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा । इस अवसर पर सभी समाज के प्रतिनिधि गण का सम्मान किया गया,मुख्य रूप से विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ को नारी शक्ति सम्मान, नविता शर्मा, सुमन पांडे, प्रीति अजय बेहरा, मंजरी दुबे, नारीशक्ति सम्मान, सुमित शर्मा, राकेश शुक्ला प्रदेश पदाधिकारी को श्रेष्ठ ब्रह्म सम्मान, दिनेश वाजपेई, श्रीमति प्रो, संयुक्ता पाढ़ी, ब्रह्म सम्मान, कलमबीर सम्मान अरुण मिश्रा, संगीता मिश्रा, संतोष मिश्रा, युवराज पाण्डे, संजय पाठक, विजय दुबे, अखिलेश तिवारी सहित , कान्यकुब्ज, सरयू पारीण, बंगाली,तेलुगु आंध्र ब्राह्मण,तमिल ब्राह्मण, केरला ब्राह्मण, गुजराती ब्राह्मण, महाराष्ट्रीय ब्राह्मण, बुंदेलखंड ब्राह्मण, उत्कल ब्राह्मण सनाढ्य ब्राह्मण, ब्रह्म भट ब्राह्मण, नर्मदांचलिक ब्राह्मण, पंजाबी ब्राह्मण, सहित समस्त भाषा भाषी क्षेत्र के ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधियों का सम्मान पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शामिल हुए प्रतिनिधि गण आशीष त्रिपाठीराष्ट्रीय सचिव,अभिषेक पांडे,लेख मणि पांडे,सुमित शर्मा, राकेश शुक्ला,रामलखन मिश्र, उमाकांत दीक्षित, प्रफुल्ल दीक्षित, राज भास्कर, राकेश भात,राम कुलकर्णी, लक्ष्मी नारायण विश्वा वकील, पीयूष मिश्रालक्ष्मी कांत तिवारी, विनोद शारदा, स्वीटी कौशिक, हेमंत तिवारी,दिनेश मिश्र, वेंकट सुब्रमण्यम, रमेश शर्मा, संजय शर्मा, रमेश तिवारी, दीपक मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, राकेश दूबे, जितेंद्र तिवारी, शैल किरण शुक्ला, सुरेश मुखरैया, प्रदीप पाण्डे, प्रदीप भट्टाचार्य, डॉसुनीता तिवारी, तूलिका तिवारी, मुकेश तिवारी, किशोर तिवारी, आरती शुक्ला, चंद्र शेखर द्विवेदी, राकेश शर्मा, अरूण मिश्रा, मृदुला शुक्ला, मृत्युंजय द्विवेदी, राघवेंद्र पाठक, रामविलास मिश्रा, सीमा तिवारी, अनुपमा शुक्ला, अरुण पंडा, नरेश चौरे, दिनेश पंड्या, विजय शुक्ला, रीता चौबे, निहारिका शुक्ला, अजय शर्मा, ऋषभ देव महाराज, अनुरूप मिश्र नाना साहब, सहित समस्त भाषा भाषी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…