• January 27, 2026

दुर्ग में HPL 2026 शुरू, वोरा की बल्लेबाज़ी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश

दुर्ग में HPL 2026 शुरू, वोरा की बल्लेबाज़ी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के संयोजन में आयोजित HPL 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जनवरी को छात्रावास मैदान में किया गया। यह प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले भर की 92 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला। अरुण वोरा ने चौके–छक्के लगाकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह बढ़ाया, जिससे मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ियों में नया जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…