• January 27, 2026

खेल जीवन में संघर्ष और अनुशासन सिखाते हैं: विधायक ललित चंद्राकर

खेल जीवन में संघर्ष और अनुशासन सिखाते हैं: विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

ग्राम कोनारी में पारंपरिक मड़ई मेले के पावन अवसर पर भव्य कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* ने शिरकत की।

*खेल भावना से खेलने का आह्वान*
विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि *”ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी जैसे खेलों के प्रति अपार उत्साह है। खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और संघर्ष करने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, महत्वपूर्ण यह है कि हम खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ खेलें।”*

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां*
मड़ई के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोक नृत्यों और गीतों के बीच ग्रामवासियों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।

*इनकी रही विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मंच पर कई विशिष्ट अतिथि और समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से गुंजेश्वरी पारख साहू* (सरपंच, ग्राम कोनारी), टिकेश्वरी देशमुख (पूर्व जनपद सदस्य), श्री कामेश साहू, श्री तालम चन्द्राकर जी, श्री पारख साहू जी,  मनी लाल ठाकुर मौजूद थे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…