• January 27, 2026

रामदेव बाबा दरबार में माघ मेला के अंतिम दिन कल भंडारा

रामदेव बाबा दरबार में माघ मेला के अंतिम दिन कल भंडारा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित श्री रामदेव बाबा के माघ मेला में जम्मा जागरण व भजनों की धूम मची हुई है। दरबार में श्रद्धालुओं को परचों का लाभ भी मिल रहा है।जिसके चलते यहां श्रद्धा व आस्था का अद्भुत माहौल बना हुआ है। श्री रामदेव बाबा के परमभक्त सोहनलाल बापजी (चालीसगांव महाराष्ट्र) की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालू दरबार में उमड़ रहे है।
फलस्वरुप दरबार में प्रतिदिन शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं का मेला लग रहा है। 09 दिवसीय माघ मेला के कल अंतिम
दिन 28 जनवरी को सुबह 10:30 बजे महाआरती व हवन पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन और सुश्री पायल जैन ने संयुक्त रुप से बताया कि माघ मेला में श्रद्धालुओं के देश व प्रदेश से पहुंचने के मद्देनजर अंतिम दिन के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होने माघ मेला के अंतिम दिन आयोजित सभी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…