• January 29, 2026

रामदेव बाबा के माघ मेला के अंतिम दिन दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, हवनकुंड में नारियल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना

रामदेव बाबा के माघ मेला के अंतिम दिन दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, हवनकुंड में नारियल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 09 दिवसीय माघ मेला के अंतिम दिन बुधवार को दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। दरबार में सुबह महाआरती व हवन पूजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन की धुन गुंजायमान रही। जिसके धुन में नाच-गाकर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट की, वहीं बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवनकुंड की परिक्रमा की और हवनकुंड में नारियल अर्पित कर मनोकामना पूर्ण करने प्रार्थना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि भी दर्शन के लिए श्री रामदेव बाबा दरबार पहुंचे। पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर अलका बाघमार, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नगर निगम एमआईसी प्रभारी निलेश अग्रवाल, समाजसेवी अरविंद वोरा, पूर्व पार्षद ऋषभ जैन (बाबू), कांग्रेस नेता अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवंं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों ने गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। दोपहर बाद महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान श्री रामदेव बाबा दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन, सुश्री पायल जैन, मनीष जैन, गौरव बजाज, प्रवीण पींचा, गौरव पींचा, गोविंद बजाज, संतोष छाजेड़, आशीष सोनी, दिनेश रुपारेल, राकेश धाड़ीवाल,गौतम धाड़ीवाल, प्रशांत शर्मा,पंकज शर्मा, बंटी पारख, महावीर बाफना, मनीष छाजेड़, नरेश भंडारी, निर्मल रुपारेल, मोंटी सोनी, गूंजा पींचा के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। श्री रामदेव बाबा के माघ मेला में पूरे 09 दिन दरबार में श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत माहौल निर्मित रहा। प्रतिदिन देश व प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा जम्मा जागरण व भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को परचों का लाभ भी मिला। माघ मेला में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालू बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिससे दरबार में प्रतिदिन शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं का मेला लग रहा हैं।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…