• January 29, 2026

शहर के 60 वार्डों में नालियों से गुजर रही पाइपलाइन हटेंगी, राज्य शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

शहर के 60 वार्डों में नालियों से गुजर रही पाइपलाइन हटेंगी, राज्य शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने व जनता को शुद्ध पानी देने लगातार प्रयास जारी है और आवश्यकतानुसार ठोस कदम भी उठाए जा रहे है इसी क्रम में आज जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन जी कि अध्यक्षता में विभागीय समिति के सदस्यों की बैठक आहुति की गई।जिसमें चर्चा के दौरान शहर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नालियों से होकर गुजर रही पाइपलाइन को हटाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए ऐसे क्षेत्र के पाईप लाईन को चिन्हांकित कर उसे हटाने ठोस प्रस्ताव बनाकर महापौर परिषद के जरिए शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में लीना दिनेश देवांगन प्रभारी जलकार्य समिति बताया कि इसके लिए पार्षदों व नागरिकों के सहयोग से विस्तृत जानकारी लेकर ही ठोस प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा शहर के कई वार्डो में पाइपलाइन के नालियों से गुजरने के कारण जलभराव, गंदगी, पाइपलाइन क्षति एवं दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं । इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पाइपलाइन को हटाने अथवा वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था किए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
आयोजित विभागीय समिति की बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर क्षेत्र के 60 वार्डों में नालियों से होकर गुजर रही पाइपलाइन को हटाने हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए गंजपारा पानी टंकी की सुरक्षा व्यवस्था, टैंकर चालकों की मांग, पन्ना डेयरी के पास मोटर पंप बदलने का कार्य, कुष्ठ आश्रम एवं शिवनगर क्षेत्र में बोरिंग से पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को विभागीय समिति के समक्ष रखा गया। इसके अलावा किसी भी कॉलोनी में फाइव लाइन जलापूर्ति दी जाए अथवा नहीं, इस विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक साहू, भास्कर कुंडले,गुलाब वर्मा,रेखा बंजारे, उप अभियंता विनोद मांझी, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…