• January 29, 2026

पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम की अहम बैठक,फरवरी में राजेन्द्र पार्क में फिर सजेगा फ्लावर शो

पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम की अहम बैठक,फरवरी में राजेन्द्र पार्क में फिर सजेगा फ्लावर शो

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ।नगर पालिक निगम।महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी समिति की बैठक आज समिति प्रभारी काशीराम कोसरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति सदस्यों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण, उद्यानों के विकास एवं विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजेन्द्र पार्क में माह फरवरी में फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) आयोजित किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति प्रभारी काशीराम कोसरे ने बताया कि निगम द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी को नागरिकों का भरपूर समर्थन और सराहना मिली है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी भव्य फ्लावर शो आयोजित करने तथा प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को शामिल करने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रमुख उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शहर के प्रमुख उद्यान राजेन्द्र पार्क एवं दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के संधारण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने पर सहमति बनी, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में समिति प्रभारी काशीराम कोसरे के साथ पार्षद श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती सुरूचि उमरे, श्रीमती रेखा बंजारे, श्रीमती हीरौन्दी चंदानिया, श्रीमती बबिता गुड्डू यादव, उप अभियंता पंकज साहू, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह एवं पुरुषोत्तम साहू उपस्थित रहे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…