- January 29, 2026
तिरगा व चंदखुरी में आयोजित देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा-जस झांकी प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिरगा व चंदखुरी में दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की।इस अवसर पर अंचल के ख्याति प्राप्त मंडलियों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति प्रदान किया। महिषासुर वध शुभ निशुंभ वध द्रोपिति चीरहरण कथा प्रसंग की अनुपम प्रस्तुति प्रदान किया।
अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज मैं देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ हम अपनी देवी की महिमा का गायन करते हैं और उनकी झांकी के माध्यम से उनकी कथाओं को प्रदर्शित करते हैं। जस झांकी के माध्यम से अलग-अलग मंडलियां देवी की महिमा का यशगान करते हैं, जिसे आप हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात कर अज्ञानता, अंधकार नशा रूपी महिषासुर का वध करने की कोशिश होनी चाहिए। अपने जीवन सदाचार, सद्गुण को समाहित कर नेक कार्य करें, एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ दें, जीवन को स्वालंबी बनाये।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा आज समाज में व्याप्त नशा रूपी महिषासुर की वध करने की आवश्यकता है आज चारों तरफ नशा रूपी जहर का बोल बाला है लोग नशा रूपी जहर में पड़ कर अपने जीवन को बर्बाद कर रहा है इस नशा रूपी जहर से उबरने की आवश्यकता है वहीं घर , व समाज में सुख समृद्धि और शांति है जहां नशा का वाश नहीं है आप सब से निवेदन करता हूं कि अपने अपने जीवन में नशा का त्याग करे और खुशहाली की जीवन जिए।
मातारानी से मैं यही कामना करता हूं आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो और प्राणियों में सत् भावना हो विश्वास हो और जगत का कल्याण हो। आप सभी ने अपने ग्राम के कार्यक्रम में स्थान दिया, इसके लिए आपका हृदय से आभार।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख घसिंया राम देशमुख सरपंच, ग्राम पंचायत तिरगा युवराज देशमुख अध्यक्ष, शाला समिति विनय सेवता सुरेश साहू पूर्व सरपंच, भोथली घनश्याम देशमुखअध्यक्षशत्रुहन देशमुख टिकेश्वर देशमुख जागेश्वर निषाद,मनीराम निषाद सुखराम देशमुख ,शिवलाल ठाकुर हेमलता सुरेश देशमुख संतोष चंद्राकर,लालजी निर्मलकर जितेन्द्र निषाद राजा देशमुख,नरेश देशमुख,विजय वैष्णव अनूप साहू राजू राकेश जंघेल चंदू देवांगन प्रवीण यदु पुकेश चंद्राकर योगेन्द्र दिल्लीवार राजू चंद्राकर गोलू चंद्राकर शिव देशमुख सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।




