• January 29, 2026

S.I.R के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश और श्रमिकों के वेतन में अवैध कटौती पर कांग्रेस का कड़ा विरोध , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- जनता की हितों की रक्षा के लिए करेंगे संघर्ष

S.I.R के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश और श्रमिकों के वेतन में अवैध कटौती पर कांग्रेस का कड़ा विरोध , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- जनता की हितों की रक्षा के लिए करेंगे संघर्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एस.ए.आर. प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में की जा रही गंभीर अनियमितताओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि दुर्ग जिले में सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी शिकायतें दर्ज कराकर वैध और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। यह कृत्य न केवल चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करता है, बल्कि लोकतंत्र की मूल भावना पर भी सीधा हमला है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई बी.एल.ओ. को लगातार फोन कर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि एक विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएं। इस प्रकार की गतिविधियों से प्रशासनिक तंत्र, बी.एल.ओ. और आम नागरिक—तीनों मानसिक दबाव में हैं।

इस मामले पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “एस.आई .आर. प्रक्रिया का दुरुपयोग कर मतदाताओं के अधिकार छीनने की कोशिश लोकतंत्र के लिए अत्यंत खतरनाक है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर इस साजिश में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

कांग्रेस पार्टी ने माँग करी कि फर्जी शिकायतों की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए । भौतिक सत्यापन के बिना किसी भी मतदाता का नाम न काटा जाए ,बी.एल.ओ. पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए एवं सभी पात्र नागरिकों के मतदाता अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इसी अवसर पर एक अलग ज्ञापन सौंपते हुए निजी एजेंसियों द्वारा श्रमिकों के वेतन से अवैध कटौती के मामलों को भी प्रशासन के संज्ञान में लाया और तत्काल जांच की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल ने बताया कि सुपरवाइजर से पिछले 2 महीनों से 10,000 रुपये प्रतिमाह की कटौती , सेल्समैन से 7,000 रुपये एवं सामान्य कर्मचारी / सुरक्षा गार्ड से पिछले 2 महीनों 5,000 रुपये की कटौती की गई है । उन्होंने कहाँ कि ऐसी स्थिति में एजेंसी को निर्देशित किया जाना आवश्यक है कि सभी कर्मचारियों को उनकी सेवा के अनुसार पूरा वेतन पोर्टल/वेतनमान दर से प्रदान किया जाए, नियमों के तहत कार्य समय सुनिश्चित किया जाए, ओवरटाइम का भुगतान किया जाए

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, देव श्री साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, मनीष बघेल, गुरदीप सिंह भाटिया, दीपक साहू, ओम प्रकाश जोशी, जिला प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, हेमा साहू, निकिता, मिलिंद, आयुष शर्मा, भास्कर कुंडले, विजेंद्र भारद्वाज, राहुल शर्मा, सुमित घोष, दिव्यांश साहू एवं सुधीर चंदेल , विमल यादर्ता उपस्थित थे ।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…