• January 29, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रसमड़ा में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रसमड़ा में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसमड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों के प्रतीक चिन्ह व चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र — प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।आप लोग खूब मेहनत करो अच्छा लगन और मेहनत से पढ़ाई करो और अपने मां बाप का नाम और क्षेत्र का नाम रौशन करो।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा टेखन सिन्हा जी, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन , जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज सोनी , जिला मंत्री श्री गिरिश साहू , जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, सरपंच मोतिम निषाद , पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मड़हाई जी, एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष श्री रामादिन पारकर जी, अध्यक्ष नन्दू निर्मलकर जनपद सदस्य नन्दू साहू , महामंत्री अंजोरा मंडल चेतन साहू , विधायक प्रतिनिधि चमन यादव पूर्व एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष लालजी गुप्ता एवं रायपुर स्टील के प्रबंधक पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…