• January 29, 2026

लंगूरवीर मंदिर का वार्षिक महोत्सव 31 को, श्रद्धालुओं का लगेगा मेला, भगवान लंगूरवीर की आरती गीत एवं रामलेखन महायज्ञ का होगा शुभारंभ

लंगूरवीर मंदिर का वार्षिक महोत्सव 31 को, श्रद्धालुओं का लगेगा मेला, भगवान लंगूरवीर की आरती गीत एवं रामलेखन महायज्ञ का होगा शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार के वार्षिक महोत्सव पर 31 जनवरी को दुर्ग मंडई मेला की खुशियां बिखरेगी। यह आयोजन परंपरानुसार भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार दुर्ग पब्लिक ट्रस्ट द्वारा किया गया है। जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आधुनिक रोमांचकारी झूलों का श्रद्धालु आनंद उठाएंगे। वार्षिक महोत्सव को यादगार बनाने इस वर्ष मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री लंगूरवीर की आरती (गीत) रिलीज की जाएगी। जिसका शुभारंभ प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और आरती गीत को स्वर देने वाले प्रसिद्ध गायक
कांतिकार्तिक यादव के हाथों किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में कलयुग का महामंत्र रामलेखन महायज्ञ की शुरुआत की जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा लिखा गया यह राम पुस्तिका प्रत्येक वर्ष के दिसंबर माह में अयोध्या धाम में भगवान रामलला के चरणों में समर्पित की जाएगी। राम लेखन के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा बड़ी पुस्तिका की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकार जितेंद्र साहू कृत
सोनहा बादर, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी, भजन गायक लीलाधर चतुर्वेदी सूरदास, प्रसिद्ध गायक नीलकमल वैष्णव, भजन गायक खिलेश यादव, प्रसिद्ध बांसुरी वादक ओपी देवांगन की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। विशेष अतिथि के रूप में महापौर अलका बाघमार, एमआईसी सदस्य हर्षिका संभव जैन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, समाजसेवी मानसी गुलाटी, सुश्री पायल जैन मौजूद रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार दुर्ग पब्लिक ट्रस्ट के सचिव रविशंकर ढीमर ने बताया कि भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर का वार्षिक महोत्सव और दुर्ग मंडई मेला की शुरुआत सुबह 7 बजे भगवान श्री लंगूरवीर के महाअभिषेक और पूजा अर्चना के साथ होगी। यह पूजा अर्चना की प्रक्रिया मंदिर के पंडित खेमंत प्रसाद तिवारी (राजू महाराज) के सानिध्य में पूर्ण कराई जाएगी। इसके अलावा सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रात 9 बजे से शुरू होगी। मंडई मेला में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए खाद्य सामग्रियों, खिलौने व अन्य सामग्रियों के स्टालो के अलावा रोमांचकारी झूलों की व्यवस्था होगी। झूलो का बच्चे नि:शुल्क आनंद ले सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट के सचिव रविशंकर ढीमर ने बताया कि भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर अति प्राचीन मंदिर है। जिससे वार्षिक महोत्सव और दुर्ग मंडई मेला का ऐतिहासिक महत्व है। फलस्वरुप महोत्सव में दुर्ग जिले के अलावा अन्य जिलों से श्रद्धालु हजारों की संख्या में जुटते हैं। महोत्सव पर पूरे मंदिर की विशेष साज सज्जा की गई है। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियो और सदस्यों द्वारा सभी व्यवस्थागत तैयारियां जोरशोर से जारी है।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…