• January 29, 2026

30 जनवरी को एकदिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस द्वारा जिले में 7 जगह होगा चक्काजाम

30 जनवरी को एकदिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस द्वारा जिले में 7 जगह होगा चक्काजाम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में एकदिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन दुर्ग जिले के 7 स्थान पर किया जाएगा जिसके लिए अलग अलग पॉइंट बनाया गया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के किसानों की धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने तथा किसानों के हितों की अनदेखी के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का ध्यान किसानों की वास्तविक समस्याओं की ओर आकृष्ट किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन के लिए स्थान पूर्व से निर्धारित किए गए हैं। जिनमें बजरंग चौक सेलूद, उमदा रोड भिलाई 3, मुख्य चौक अंडा, बस स्टैंड अहिवारा, हाई स्कूल तरुण सांस्कृतिक भवन के पास जामुल, बाजार चौक बोरी, स्टेशन चौक कुम्हारी कुल 7 पॉइंट बनाये गए है। सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से आयोजित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…