• January 30, 2026

गांधी शहादत दिवस पर शराब की दुकानों का खुलना दुर्भाग्यपूर्ण: वोरा

गांधी शहादत दिवस पर शराब की दुकानों का खुलना दुर्भाग्यपूर्ण: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग |
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर इस साल पहली बार शराब की दुकानों को खुला रखने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने इसे महात्मा गांधी के आदर्शों के खिलाफ बताया और भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने इसे महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बलिदान का अपमान बताया है तथा मौजूदा भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने कहा कि गांधी जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं, और उनके शहादत दिवस पर संवेदनशीलता दिखाना हर सरकार का नैतिक दायित्व होता है।
अरुण वोरा ने कहा—
“महात्मा गांधी का जीवन सत्य, संयम और अहिंसा का प्रतीक था। उनके शहादत दिवस पर ड्राय डे न घोषित करना केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि गांधी के विचारों के प्रति सरकार की असंवेदनशील सोच को दर्शाता है। इससे गांधी जी के विचारों का अपमान होता है.भाजपा सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उसे न तो इतिहास की समझ है और न ही राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान।”

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और भविष्य में ऐसे राष्ट्रीय महत्व के दिनों पर गरिमा और परंपरा का पालन सुनिश्चित करे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…