• January 30, 2026

तेखन सिन्हा बोले—जी राम जी योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे गाँव

तेखन सिन्हा बोले—जी राम जी योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे गाँव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरई एवं दमोदा में जन जोहार चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री तेखन सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत G RAM G योजना के माध्यम से गाँवों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्होंने योजना की बारीकियों को सरल भाषा में समझाते हुए कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को तथ्यों के साथ स्पष्ट किया। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे। ग्रामीणों के सवालों का समाधान मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री सिन्हा ने कहा कि जहाँ मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 125 दिनों तक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्री राजू यादव जी (सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष), श्रीमती गायत्री पुरुषोत्तम साहू (सरपंच) सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन प्रदेशभर में चल रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जन चौपाल अभियान के अंतर्गत किया गया।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…