• January 30, 2026

विद्युत कर्मशाला एवं यांत्रिकी समिति की बैठक में सोलर हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट पर अहम निर्णय

विद्युत कर्मशाला एवं यांत्रिकी समिति की बैठक में सोलर हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट पर अहम निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के विद्युत कर्मशाला एवं यांत्रिकी विभागीय समिति की बैठक विद्युत कर्मशाला एवं यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के प्रभारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक में निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वार्ड क्रमांक 07, 15, 32, 57, 58, साथ ही हरनाबांधा चौक एवं श्रीराम चौक में कुल 11 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने की मांग रखी गई। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में पूर्व से स्थापित बंद पड़े हाईमास्ट लाइटों के त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए।
समिति में यह भी मांग रखी गई कि निगम क्षेत्र अंतर्गत सात वार्डों में स्ट्रीट लाइट खंभों पर क्रमांक अंकित किए जाएं, जिससे संधारण एवं मरम्मत कार्य में सुविधा हो सके। बैठक में नवीन प्रकाश कार्यों हेतु अभियंताओं को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की गई।ओबैठक में प्रकाश गीते, जितेंद्र ताम्रकार, युवराज कुंजाम, श्रीमती रंजीता पाटिल, श्रीमती मनीषा सोनी, श्रीमती रेशमा सोनकर, जीतू महोबिया, श्रीमती प्रतिभा सुरेश गुप्ता,सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, उपअभियंता मोहित मरकाम,कर्म शाला अधीक्षक शोयब अहमद, सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…