• January 31, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से बच्चों को पढ़ाई का सहारा, भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत बाल संरक्षण मिशन वात्सल्य योजना का बच्चों को मिला लाभ

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से बच्चों को पढ़ाई का सहारा, भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत बाल संरक्षण मिशन वात्सल्य योजना का बच्चों को मिला लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग जिले के सोनी परिवार के बच्चों की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से शासन द्वारा बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक उनके परवरिश और पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सोनी परिवार के बच्चों के माता-पिता के निधन के बाद उनकी दादी श्रीमती सरस्वती सोनी ही बच्चों की देखभाल कर रही हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई में परेशानी आ रही थी। इसी समस्या को लेकर दादी सरस्वती बच्चों के साथ शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के गंजपारा स्थित कार्यालय पहुंचीं और बच्चों की परवरिश और पढ़ाई से संबंधित अपनी बात रखी। मंत्री गजेंद्र यादव ने इस विषय को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को उक्त योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किये ।
श्रीमती सरस्वती सोनी ने बताया कि 9 वर्षीय चिराग सोनी और 13 वर्षीय आराध्या सोनी के पालन पोषण और पढ़ाई का खर्च उठाना उनके लिए कठिन हो रहा है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तुरंत शासन को बच्चों की शिक्षा हेतु छत्तीसगढ़ शासन की मिशन वात्सल्य योजना से बच्चों को लाभ दिलाने पत्र लिखे।
शासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चिराग और आराध्या दोनों को 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा सहायता देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत दोनों बच्चों को प्रति माह 4-4 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना की पहली किस्त दोनों बच्चों के खातों में जमा हो चुकी है।
इस पहल से सोनी परिवार को राहत मिली है और बच्चों का परवरिश और शिक्षा अब बिना किसी बाधा के जारी रह सकेगी।
मंत्री गजेन्द्र यादव के मानवीय पहल से न केवल सोनी परिवार को संबल मिला है, बल्कि प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है, कि शासन बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…