• February 1, 2026

महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में प्रभारी देव नारायण की समिति के सदस्यों के संग बैठक, दुर्ग के सर्वांगीण विकास को मिली रफ्तार

महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में प्रभारी देव नारायण की समिति के सदस्यों के संग बैठक, दुर्ग के सर्वांगीण विकास को मिली रफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर श्रीमती अलका बाघमार के दूरदर्शी मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ बजट संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों के साथ शहर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने एवं जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

नाला, सड़क व नदी तट विकास पर निगम का बड़ा एक्शन प्लान
शंकर नगर नाला सहित शहरभर में साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
बैठक के दौरान महापौर के निर्देशानुसार शंकर नगर नाला में रिटर्निंग वॉल एवं साइड से एप्रोच रोड निर्माण, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अतिक्रमण हटाने के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर के जलनिकासी तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

1.20 करोड़ की लागत से 2 किलोमीटर नाला निर्माण को मिली स्वीकृति तालाबों के सौंदर्यीकरण पर भी बनी ठोस कार्ययोजना बैठक में वर्धमान धर्मशाला से सरस्वती नगर ए.एच.पी. होते हुए नदी रोड तक लगभग 2 किलोमीटर लंबाई में नाला निर्माण (वार्ड क्रमांक 31, 34 एवं 35) हेतु अनुमानित लागत राशि 1.20 करोड़ रुपये निर्धारित की गई। इसके साथ ही दुर्ग शहर के समस्त वार्डों में स्थित तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में शिवनाथ नदी किनारे एप्रोच रोड से लेकर आरसीसी नाली तक विकास कार्यों को हरी झंडी शहर की आधारभूत संरचना होगी और अधिक मजबूत

बैठक में शिवनाथ नदी से राजनांदगांव रोड तक नदी किनारे एप्रोच रोड निर्माण, मुक्तिधाम से शिवनाथ नदी किनारे शव दफनाने वाले मार्ग तक एप्रोच रोड निर्माण, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के पास सर्वसुलभ शौचालय निर्माण तथा गंजपारा चौक से प्रिंस बार होते हुए पुलगांव नाला तक 500 मीटर लंबाई में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक के दौरान समिति सदस्य कुलेश्वर साहू, आशीष चंद्राकर, कमल देवांगन, गुलाब वर्मा, लोकेश्वरी ठाकुर, सरस निर्मलकर सहित कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, विनोद मांझी, करण यादव, विकास दमाहे, मोहित मरकाम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…