• February 1, 2026

मोदी सरकार के बजट में देश के सर्वांगीण विकास की नीव- नितेश साहू

मोदी सरकार के बजट में देश के सर्वांगीण विकास की नीव- नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने प्रस्तुत केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए बताया की केंद्र सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत को विश्वगुरु बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। कांग्रेस की वर्षों की तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति के विपरीत यह बजट राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला है।देश की रक्षा बजट में की गई बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करती। आधुनिक हथियारों, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सैनिकों के सशक्तिकरण पर जोर देकर सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत आज एक मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र है,इस बजट में टैक्स के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है,कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और करदाताओं के अनुकूल बनाकर सरकार ने ईमानदार टैक्स देने वालों को सम्मान दिया है,इससे मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी,
चिकित्सा छेत्र में बायो फ़र्मा शक्ति को बढ़ावा देने व कैंसर जैसे गंभीर बीमारी की दवाओं को सस्ता करना डायबिटीज और अन्य दवाओं को सस्ता करने का एलान किया है ,युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और आधुनिक तकनीक में निवेश से देश का युवा आत्मनिर्भर बनेगा। वहीं किसान भाइयों के लिए कृषि क्षेत्र में निवेश, सिंचाई सुविधाएँ और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देकर सरकार ने अन्नदाता के हितों की रक्षा की है।
मध्यम वर्ग को राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल और बुनियादी ढांचे पर बढ़ा हुआ खर्च आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएगा। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को साकार करता है,मोदी सरकार का यह बजट निश्चित रूप से विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देता है और आने वाले समय में देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…