• February 1, 2026

यह केंद्रीय बजट युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा देश के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है : मनीष यादव

यह केंद्रीय बजट युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा देश के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है : मनीष यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आशीष नगर वार्ड 25 रिसाली के पार्षद युवा पार्षद मनीष यादव कहा यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।
यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा देश के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7% की दर से सतत प्रगति कर रही है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढाँचे के विस्तार से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है।
यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…