• February 1, 2026

केंद्र सरकार का यह दिशाहीन बजट : धीरज बाकलीवाल

केंद्र सरकार का यह दिशाहीन बजट : धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज लाल बाकलीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन सरकार का दिशाहीन बजट है, जिसमें आम आदमी, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी ठोस नहीं है।

धीरज बाकलीवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, वह इस बजट में भी खोखला साबित हुआ है। किसानों को वास्तविक राहत देने के बजाय सरकार ने केवल औपचारिक घोषणाएं कर उन्हें एक बार फिर झुनझुना थमा दिया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और भयावह बेरोजगारी से जूझ रही जनता को इस बजट से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। करदाताओं को भी कोई ठोस राहत नहीं दी गई, जिससे मध्यम वर्ग में निराशा और असंतोष बढ़ा है। युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन को लेकर बजट में कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आता।

धीरज बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने हमेशा की तरह इस बजट में भी फर्जी आंकड़ों और थोथी घोषणाओं का मायाजाल बुनने का प्रयास किया है। जिस बजट को सरकार “विकास का हलवा” बताकर पेश कर रही है, वह वास्तव में आम जनता के लिए “चूं-चूं का मुरब्बा” साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बजट पर ये पंक्तियां पूरी तरह सटीक बैठती हैं—
“सरकार के बजट में गांव का मौसम गुलाबी है,
सारे दावे झूठे हैं और सारे आंकड़े किताबी हैं।”

कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का पुरजोर विरोध करती है और जनता के हक़ की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…