• February 1, 2026

केंद्र सरकार का यह दिशाहीन बजट : धीरज बाकलीवाल

केंद्र सरकार का यह दिशाहीन बजट : धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज लाल बाकलीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन सरकार का दिशाहीन बजट है, जिसमें आम आदमी, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी ठोस नहीं है।

धीरज बाकलीवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, वह इस बजट में भी खोखला साबित हुआ है। किसानों को वास्तविक राहत देने के बजाय सरकार ने केवल औपचारिक घोषणाएं कर उन्हें एक बार फिर झुनझुना थमा दिया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और भयावह बेरोजगारी से जूझ रही जनता को इस बजट से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। करदाताओं को भी कोई ठोस राहत नहीं दी गई, जिससे मध्यम वर्ग में निराशा और असंतोष बढ़ा है। युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन को लेकर बजट में कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आता।

धीरज बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने हमेशा की तरह इस बजट में भी फर्जी आंकड़ों और थोथी घोषणाओं का मायाजाल बुनने का प्रयास किया है। जिस बजट को सरकार “विकास का हलवा” बताकर पेश कर रही है, वह वास्तव में आम जनता के लिए “चूं-चूं का मुरब्बा” साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बजट पर ये पंक्तियां पूरी तरह सटीक बैठती हैं—
“सरकार के बजट में गांव का मौसम गुलाबी है,
सारे दावे झूठे हैं और सारे आंकड़े किताबी हैं।”

कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का पुरजोर विरोध करती है और जनता के हक़ की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…