• February 2, 2026

संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं जनसरोकारों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों तथा नवनियुक्त अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को दुर्ग शहर के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में पाँचों ब्लॉक अध्यक्ष  अलताफ अहमद, आनंद देव ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, देवश्री साहू एवं मनीष बघेल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, तथा मंडल/वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील भारद्वाज, सुधीर चंदेल, विजेंद्र पटेल, नंदकिशोर शर्मा, राजकुमार वर्मा, नंदा रावत, राजा विक्रम बघेल, शिवेश सिंह, अनुप वर्मा, आयुष शर्मा, विनोद सेन, छोटा राकेश साहू, दामोदर ताम्रकार, प्रकाश शिवांकर ,चिराग शर्मा, पार्षद अश्वनी निषाद, अली असगर, चंद्रशेखर पारख, राहुल शर्मा, सुमित घोष, शिशिर कांत कसार एवं दिव्यांश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा हमारा लक्ष्य दुर्ग शहर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और संगठन को और सशक्त करें।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनसेवा और एकजुटता के बल पर संगठन निरंतर मजबूत होगा।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…