• February 2, 2026

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला लंगूरवीर मंदिर का गर्भगृह, मंदिर के वार्षिक महोत्सव में नई शुरुआत से श्रद्धालु उत्साहित, सांस्कृतिक आयोजनों का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला लंगूरवीर मंदिर का गर्भगृह, मंदिर के वार्षिक महोत्सव में नई शुरुआत से श्रद्धालु उत्साहित, सांस्कृतिक आयोजनों का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग जिले के अति प्राचीन भगवान लंगूरवीर मंदिर के वार्षिक महोत्सव और मंडई मेला में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे और धार्मिक कार्यक्रमों में पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ शामिल होकर मंडई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर पब्लिक ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह वार्षिक महोत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस दिन से मंदिर में भगवान लंगूरवीर के दर्शन के लिए गर्भगृह खोल दिए गए है। अब आम श्रद्धालु भी गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान लंगूरवीर के दर्शन कर सकेगा, वहीं लंगूरवीर की आरती (गीत) रिलीज और कलयुग का महामंत्र रामलेखन महायज्ञ की शुरुआत की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति ने आयोजन में श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। जिससे यह वार्षिक महोत्सव व मंडई मेला का आयोजन यादगार बन गया। इस अवसर पर अतिथि के रुप में शामिल समाजसेवी डॉ. मानसी गुलाटी, निगम एमआईसी सदस्य हर्षिका संभव जैन,ज्ञानेश्वर ताम्रकार और अन्य अतिथियों ने पूरे आयोजन की सराहना की और धार्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत रखने ऐसे आयोजनों पर बल दिया गया। इस दौरान अतिथियों के साथ भगवान लंगूरवीर की आरती (गीत) को स्वर देने वाले प्रसिद्ध गायक कांतिकार्तिक यादव द्वारा आरती (गीत) रिलीज किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंृखला में लोक कलाकार जितेंद्र साहू कृत सोनहा बादर, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी, भजन गायक लीलाधर चतुर्वेदी सूरदास, प्रसिद्ध गायक नीलकमल वैष्णव, भजन गायक खिलेश यादव, प्रसिद्ध बांसुरी वादक ओपी देवांगन ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। गीत-संगीत में श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट की। भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर का वार्षिक महोत्सव और दुर्ग मंडई मेला की शुरुआत सुबह 7 बजे भगवान श्री लंगूरवीर के महाअभिषेक और पूजा अर्चना के साथ हुई। पूजा अर्चना की यह प्रक्रिया मंदिर के पंडित खेमंत प्रसाद तिवारी (राजू महाराज) के सानिध्य में पूरी की गई। इसके अलावा सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मंडई मेला में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए खाद्य सामग्रियां, खिलौने व अन्य सामग्रियों के स्टाल आकर्षण का केन्द्र रहे। रोमांचकारी झूलों का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। मंचीय कार्यक्रम का संचालन भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार दुर्ग पब्लिक ट्रस्ट के अध्यक्ष मानव सोनकर और आभार प्रदर्शन सचिव रविशंकर ढीमर ने किया। इस अवसर पर पब्लिक ट्रस्ट के दीपप्रकाश गुप्ता, आनंददेव ताम्रकार, आशीष शर्मा, राहूल सोनकर, सूरज सोनकर, शिखर गुप्ता, लक्की सार्वा, नानकराव सोनकर,नरेन्द्र सोनकर के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…