• February 2, 2026

सामाजिक आयोजनों में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, समाज के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ

सामाजिक आयोजनों में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, समाज के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सामाजिक आयोजनों में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, समाज के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों एवं आयोजनों में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों से संवाद करते हुए समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकता, संस्कार और बेटियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि समाज का सशक्तिकरण तभी संभव है जब शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने उपस्थितजनों से बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील किये।
रविवार को कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न समाजों द्वारा सामाजिक भवनों एवं सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी गई। बोरसी में आयोजित परमेश्वरी जयंती कार्यक्रम में मंत्री श्री यादव ने देवांगन समाज के भवन में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया तथा सामाजिक आयोजनों को सुविधाजनक बनाने हेतु भवन में डोम शेड निर्माण की घोषणा की, जिससे धूप और बारिश में कार्यक्रमों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने उनके अनुयायियों के सामाजिक भवन में 15 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इसी क्रम में आज पोटियाकला में आयोजित सामाजिक महोत्सव में मंत्री श्री यादव ने निषाद समाज एवं केंवट समाज के सामाजिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा किये।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी समाजों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में बीते दो वर्षों में विभिन्न समाजों द्वारा रखी गई अधिकांश मांगों के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी समाजों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…