• February 3, 2026

दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा

दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर, दुर्ग में आयोजित वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) कार्यक्रम में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किये और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, रचनात्मक गतिविधियों एवं बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संतुलित रूप से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल का एनुअल डे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का बेहतर मंच होता है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। बच्चे पूरे वर्ष जो कुछ सीखते हैं, उसे इस मंच के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं। शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में किसी भी प्रकार की प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की।
कार्यक्रम में उपस्थित पालकगण से मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उन्हें संस्कारवान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार और विद्यालय दोनों की संयुक्त भूमिका से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासकीय विद्यालयों में बेहतर भवन, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। आने वाले समय में यहां विद्यार्थियों की शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष अनूप गटागट, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, पार्षद मनोज सोनी, विनोद मून, विजय जलकारे, आसिफ अली, प्राचार्य जे. मनोहरण उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…