• February 4, 2026

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस को किसी भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी पीडब्ल्यूडी के टाइमकीपर कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप के काले कारनामे धीरे-धीरे उजागर हो रहे हैं। पता चला है कि लोक निर्माण विभाग में तृतीय श्रेणी का कर्मचारी होने के बाद भी अफसर उसके आगे नतमस्तक रहते थे। आरोपी राजू ने विभाग में 12 से ज्यादा लोगों को दैनिक वेतन श्रमिक के रूप में नौकरी लगवाई है। इन्हीं में से करीब 6 से ज्यादा कर्मचारियों को उसने दुर्ग के सिविल लाइन और पांच बिल्डिंग स्थित शासकीय आवासों पर कब्जा करा रखा है। यही कर्मी मामले में वांटेड आरोपी भीम नारायण पांडेय उर्फ बीएन पांडेय और ठेकेदार संजय पंडित समेत अन्य विभाग से अफसरों के घरों में सेवाएं देते रहे हैं। इधर गैंगरप के प्रकरण में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी और ठेकेदार का नाम सामने आने के बाद से महकमे में खलबली मची हुई है। बता दें कि मामले में सांसद विजय बघेल का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय भी आरोपी है। वह अभी फरार है। हालांकि सांसद बघेल ने बीएन पाण्डेय के निज सहायक होने की खबर से इनकार किया है, लेकिन पाण्डेय अक्सर सांसद निवास में काम करते देखे गए हैं।

 

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टाइम कीपर राजू कश्यप ने अपने छोटे भाई के अलावा परिवार की ही एक महिला को भी दैनिक वेतन पर नौकरी पर रखवाया है, जिसकी कहां पदस्थापना है, अब तक किसी को नहीं पता। इसके अलावा उसने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर करीब 15-16 अन्य महिला-पुरुषों को भी नौकरी लगवाई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि टाइम कीपर ने इन कर्मियों में से करीब आधे से ज्यादा को शासकीय आवास पर कब्जा दिला रखा है। दैनिक वेतन भोगी कर्मी हरि झा, अरुण खेस, रमाकांत सोनी और संजय कश्यप देवार डेरा के सामने सिविल लाइन और रानी सोनी व ऊषा कश्यप पांच बिल्डिंग के शासकीय आवास पर कब्जा जमाकर रह रहे हैं। इसके अलावा कृपाशंकर के शासकीय आवास में उसका भाई रह रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक टाइम कीपर राजू के रसूख को कायम रखने में भीम नारायण पांडेय जैसे लोग मदद करते थे। वे अपनी राजनीतिक पहुंच से वरिष्ठ अफसरों पर दबाब बना लेते थे। इसलिए कोई उनके खिलाफ नहीं जाता था।

पांच बिल्डिंग स्थित आवास में आरोपी राजू का भाई रहता है।

आरोपी कृपाशंकर उर्फ राजू कश्यप पीडब्ल्यूडी के सब डिविजन क्रमांक 1 में पदस्थ है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी दफ्तर से गायब चल रहा है। हाजिरी रजिस्टर में उसकी अनुपस्थिति दर्ज हो रही है, लेकिन विभाग में उसकी बखत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ड्यूटी पर नहीं आने पर भी उसे कोई नोटिस नहीं भेजा गया है। विभागीय लोगों के मुताबिक राजू के खिलाफ केस दर्ज होने से पहले भी वह दफ्तर की जगह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रहता था, जहां से ठेकेदारी से लेकर डेली वेज कर्मियों को रसूखदारों के घर सेवा करने भेजता था।

राजू लगातार अनुपस्थित है उसे नोटिस भेजा जाएगा

टाइम कीपर राजू कश्यप उर्फ कृपाशंकर सब डिविजन क्रमांक 1 में पदस्थ है। वो ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। लगातार अनुपस्थित चल रहा है। इस पर उसे नोटिस भेजा जाएगा।  प्रकरण में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष कृपाशंकर, संजय पंडित और बीएन पांडेय की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। आरोपियों के बाहर छुपने का सुराग मिला है। टीम को उनकी पकड़ के लिए भेजा गया है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…