• September 29, 2024

पत्रकार ओमप्रकाश पाल का निधन, प्रेस क्लब दुर्ग ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकार ओमप्रकाश पाल का निधन, प्रेस क्लब दुर्ग ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। न्यू आदर्श नगर निवासी पत्रकार ओमप्रकाश पाल 48 वर्ष का रविवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 30 सितंबर, सोमवार को सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। वे मिठाईलाल पाल के पुत्र और श्रेया, समीक्षा पाल के पिताजी थे। वे दुर्ग प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य थे। लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे। उन्होंने मुख्य रूप से अमृत संदेश अखबार में अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, पवन देवांगन, पूर्व अध्यक्ष संतोष मिश्रा, राहुल थीटे, बृजेश मिश्रा, अतुल अग्रवाल, रविन्द्र तिवारी, आशीष ठाकुर, महेंद्र साहू, हेमंत कपूर, रोमशंकर यादव, धनेंद्र चंदेल, आकाश राव, वीणा दुबे, नसीम फारूकी, सुमित गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…