• February 4, 2026

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की समय सीमा दो दिन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से उन किसानों को अपना धान विक्रय करने का अवसर मिलेगा, जो टोकन कटने के बाद भी अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस निर्णय से प्रदेश सरकार धान खरीदी के अपने निर्धारित लक्ष्य को भी हासिल करेगी। श्री कौशिक ने कहा कि इस निर्णय के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने धान खरीदी केंद्रो पर बारदानो एवं हमालो की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया है ताकि किसानों को कोई भी असुविधा न हो सके |
श्री कौशिक ने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के सर्वतोमुखी हितों की रक्षा और उनकी खुशहाली के लिए हर कदम पर अपनी प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित है।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…