• February 5, 2026

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागों में लंबित प्रत्येक प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि लंबित मामलों को सहजता से लेने की प्रवृत्ति पर तत्काल अंकुश लगाया जाए तथा प्रकरणों के निराकरण में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने बैठक में समय-सीमा के अंतर्गत कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, विभिन्न विभागीय पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार एक ही विषय से संबंधित शिकायतें आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है, अतः अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।

*वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले लक्ष्य पूर्ति पर विशेष जोर*
बैठक में कलेक्टर ने विभागीय वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की कगार पर है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राथमिकता तय करें और शीघ्रता से लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि बजट के समुचित उपयोग के साथ योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुँचना चाहिए।

*अनाधिकृत अनुपस्थिति पर होगी सख्त कार्रवाई*
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा करते हुए अनियमित उपस्थिति वाले अधिकारी-कर्मचारियों को चेतावनी जारी की और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*समय-सीमा बैठक के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश*
कलेक्टर ने समय-समय पर शासकीय कार्यों के उद्देश्य से दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी इन निर्देशों का पालन पूर्ण जवाबदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर निर्देशों की अवहेलना या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

*योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश*
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन गंभीरता से करते हुए विभागीय कार्यों का समयबद्ध संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए |

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…