• February 5, 2026

महापौर अलका बाघमार ने गया नगर में 20 लाख की लागत किया डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

महापौर अलका बाघमार ने गया नगर में 20 लाख की लागत किया डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गया नगर वार्ड क्रमांक 4 में पुरुषोत्तम किराना स्टोर से लेकर धनकर किराना स्टोर तक गली नंबर 6 में लगभग 20 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य का दुर्ग नगर निगम के महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर वार्ड पार्षद एवं जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे चंद्रशेखर चंद्राकर ज्ञानेश्वर ताम्रकार काशीराम कोसरे लीलाधर पाल सहित वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे उक्त सड़क कई साल पहले बनी थी और जर्जर अवस्था में थी इसके लिए वार्ड पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन सहित स्थानीय वासियों ने डामरीकरण की मांग की थी।

जिसे पूरा करते हुए आज महापौर अलका बाघमार करने उपस्थित लोगो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए वह उनके परिषद कटिबद्ध है सड़क नाली बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधा उनकी प्राथमिकता में है।

आज डामरीकरण के पश्चात आगे और भी अनेक कार्य होंगे वे जानती यहां लो प्रेशर के कारण गर्मी के दिनो मे पानी की समस्या ज्यादा होती इसके लिए इस वार्ड की पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की मांग पर उच्च क्षमता की पानी टंकी निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है जो जल्द प्रारंभ होगा उन्होंने वार्ड जनता को जागरूक व वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन को एक सक्रिय पार्षद बताते हुए कहा कि विकास के लिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं वे अपने वार्ड के विकास के साथ-साथ शहर के विकास में भी अपनी योगदान देती है इसलिए आने वाली दिनों में और विकास कार्य तेजी से होंगे इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की नेतृत्व में महापौर के आगमन पर आरती उतार कर व तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा जनता की मांग पूरी करने पर आभार प्रकट किया गया।

भूमि पूजन के अवसर पर बूथ अध्यक्ष उत्तम साहू मंजूषा तिवारी अमरिका निर्मलकर सरस्वती शर्मा सुनीता देवांगन, नंद कसेर,राधा चंद्राकर,कांति बाई गुप्ता,हीरा बाई चंद्राकर, तीजन बाई,रीना जैन भूपत साहू श्यामा बाई ईश्वरी यादव मीना ठाकुर भुवन साहू रोहिणी मानिकपुरी पवन देवांगन चुन्नी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…