• February 5, 2026

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल), दुर्ग क्षेत्र द्वारा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय(साइंस कॉलेज) दुर्ग परिसर स्थित राधाकृष्ण सभागार में एक भव्य क्षेत्रीय समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद इन 25 वर्षों में यदि छत्तीसगढ़ ने किसी क्षेत्र में सर्वाधिक प्रगति की है, तो वह ऊर्जा का क्षेत्र है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य गठन के समय हमारे पास मात्र 74,000 कृषक उपभोक्ता थे, जो आज बढ़कर 8.5 लाख हो चुके हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ कृषि और ऊर्जा के समन्वय से कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री यादव ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के योगदान को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल को स्वतंत्र पहचान दिलाई। उन्होंने गंगरेल (रविशंकर जलाशय) बांध पर बिजली उत्पादन परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण जो काम ढाई साल में होना था, वह रिकॉर्ड 18 महीने से भी कम समय में पूरा हुआ। मंत्री श्री यादव ने वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर प्लांट और विद्युत ट्रांसफार्मर के नए प्लांट लगने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर जोर देते हुए कहा कि हमें अब ऊर्जा के नए विकल्पों की ओर बढ़ना होगा ताकि उपभोक्ताओं को बिजली बिल से मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक (दुर्ग ग्रामीण) श्री ललित चंद्राकर ने ऊर्जा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
विशिष्ट अतिथी के रुप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती सरस्वती बंजारे ने अपने उद्बोधन में लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं 25 वर्षों में हुए विद्युत विकास की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में भूमिका बताते हुए सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने दुर्ग क्षेत्र में 25 वर्षों में हुए विद्युत विकास को साझा किया।
समारोह में विभाग के प्रति समर्पित सेवा देने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, समय पर बिल भुगतान करने वाले और ऊर्जा संरक्षण अपनाने वाले आदर्श घरेलू, कृषि व बीपीएल उपभोक्ताओं सहित सर्वप्रथम सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ओपन चित्रकला प्रतियोगिता, साइंस कॉलेज में आयोजित नारा लेखन, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए थे, जहां पीएम सूर्यघर योजना के लिए ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ डेस्क उपलब्ध रहे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथियों में विधायक अहिवारा श्री डोमनलाल कोर्सवाड़ा, विशेष अतिथि साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता व विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एच.के. मेश्राम द्वारा किया गया


Related News

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…
भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, केंद्रीय जल बोर्ड के विशेषज्ञों ने जल संचयन और प्रबंधन पर दिया तकनीकी प्रशिक्षण

भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । गिरते हुए भूमि जल स्तर के कारण बेमेतरा जिले को क्रिटिकल…