• February 7, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निजनिवास पर परिवार सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत अभिनंदन किया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निजनिवास पर परिवार सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत अभिनंदन किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने अपने दुर्ग मोहन नगर स्थित निवास स्थान पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का परिवारजनों एवं क्षेत्र की जनता के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और जनसेवा व विकास के प्रति उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हमारे निवास पर आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। हम सभी उनके नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

*इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…