• February 9, 2026

सामाजिक आयोजनों में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव

सामाजिक आयोजनों में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। रविवार को दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इन आयोजनों के माध्यम से उन्होंने समाजजनों से संवाद किये और समाज की एकता, सहयोग और सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक विकास से जुड़ी मांगों को पूर्ण करने की घोषणाएँ भी किये। यादव समाज के युवक युवतियों के परिचय सम्मलेन में स्वास्थ्य शिविर और जरुरतमंद मरीजों की सेवा करने ब्लड डोनेशन की सराहना कर पुनीत कार्य में सहभागी बने युवाओं का उत्साहवर्धन किये।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग के मोहन नगर स्थित श्री संत गजानन महाराज मंदिर में आयोजित प्रगट महोत्सव के पावन अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने संत गजानन महाराज जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना किये और सभी के शांति हेतु प्रार्थना किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दिए और वार्ड 12 में सामुदायिक भवन के लिए ₹ 30 लाख की घोषणा किये।
इसके पश्चात दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज द्वारा चंदखुरी, दुर्ग में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। सामाजिक आयोजन के अंतर्गत आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर की उन्होंने सराहना की। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने वाले समाज के युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने इसे समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताया।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग में आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के वार्षिक महोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने मां शाकंभरी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समाजजनों से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक लाभान्वित होने अपील किये। इस अवसर पर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 02 स्थान पर पटेल समाज के भवन निर्माण हेतु क्रमशः 20 और 30 लाख राशि की घोषणा भी किये।


Related News

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   परपोड़ा गांव की प्रसिद्धि की कहानी दिनों दिन बढ़ रही, 400 वर्षों से…
जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रेमलता पद्माकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा ने बेमेतरा जिले…
सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को…