• February 9, 2026

वार्ड 38 ऋषभ नगर को मिली बड़ी सौगात, 12 लाख के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

वार्ड 38 ऋषभ नगर को मिली बड़ी सौगात, 12 लाख के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 38 ऋषभ नगर में महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा 12 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह डामरीकरण कार्य ऋषभ नगर जैन मंदिर से लेकर ऋषभ नगर गार्डन तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या से राहत मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद रामचंद्र सेन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा भूमिपूजन कार्यक्रम उपस्थित रहे। साथ ही निगम उपअभियंता मोहित मरकाम, आर.के. जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

ऋषभ नगर क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से लंबित डामरीकरण कार्य की मांग पूरी होने पर महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त किया और निगम प्रशासन की सक्रियता की सराहना की।
इस अवसर पर नागरिकों ने क्षेत्र में अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लेकर भी महापौर से चर्चा की। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है तथा सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…