• February 9, 2026

जर्जर आवास, हादसे का खतरा—भगवान भरोसे जिंदगी; हालात देखने पहुँचे वोरा, तुरंत कार्रवाई की मांग

जर्जर आवास, हादसे का खतरा—भगवान भरोसे जिंदगी; हालात देखने पहुँचे वोरा, तुरंत कार्रवाई की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।  आवास की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान रहवासियों के बुलावे पर सोमवार सुबह पूर्व विधायक अरुण वोरा ने परिसर का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने आवास की गंभीर समस्याओं से अवगत कराते हुए जिला व निगम प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। चारों ओर फैली गंदगी, भरे हुए सेप्टिक टैंक और जाम नालियों के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कई मकान जर्जर हालत में हैं, जिससे लोग भय के साए में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थिति पर चिंता जताते हुए अरुण वोरा ने कहा कि बॉम्बे आवास की हालत बेहद गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर व्यापक सफाई एवं सुधार अभियान चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के उन सभी वार्डों, जहाँ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं—विशेषकर पटरीपार क्षेत्र—में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री आवास कॉलोनियों की हालत पर भी चिंता जताते हुए अरुण वोरा ने कहा कि चाहे बॉम्बे आवास हो या प्रधानमंत्री आवास—दोनों जगहों की स्थिति बेहद गंभीर है और इन्हें प्रशासन व निगम प्रशासन की तत्काल और आपात ध्यान की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो यहाँ रहने वाले लोग कभी भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। वोरा के अनुसार जर्जर मकानों और बदहाल व्यवस्थाओं के कारण रहवासी रोजाना डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं और उनका जीवन लगातार असुरक्षा और भय से घिरा हुआ है।


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…