• February 9, 2026

नितेश साहू ने संभाला भाजपा जिला प्रवक्ता का पदभार, कहा – शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता

नितेश साहू ने संभाला भाजपा जिला प्रवक्ता का पदभार, कहा – शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने प्रदेश संगठन की सहमति से युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता नितेश साहू को भाजपा जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के युवाओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखा जा रहा है।नितेश युवा मोर्चा के प्रदेश टीम में भी काम कर चुके है उल्लेखनीय है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, उस दौरान नितेश साहू ने दुर्ग जिले में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष किया। आम जनता की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया था नितेश साहू पेशे से अधिवक्ता हैं और अपनी स्पष्ट वक्तव्य शैली, संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के कारण युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में भी विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके अनुभव और ऊर्जा से संगठन को मजबूती मिलेगी।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…