• February 10, 2026

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया गया ज़ोर

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया गया ज़ोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग शहर अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शकुंतला मंगलम, आदर्श नगर में दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत बनाने की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधे संवाद पर निर्भर है। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, रत्ना नारामदेव, प्रेमलता साहू, प्रदेश सचिव अयूब खान, पार्षद दीपक साहू, भोजराम यादव, कुणाल तिवारी, ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, प्रकाश जोशी, निकिता मिलिंद, मंडल अध्यक्ष नंदा राउत, आयुष शर्मा, बंटी नवरंग, खुशबू साहू, डॉ. सदाबहार, सीमा साहू, पिंकी झा, सुनीता थोबरे, माया राम साहू, अमन यादव, सुदीप चंद्रवंशी, श्रीमती एमेन साहू, अभिषेक शर्मा, आदित्य नगर, रमीज रज़ा, सतीश पाण्डेय, सीता साहू, धर्मेन्द्र महानन्द, हेमंत कुमार साहू, पुष्पेंद्र, दीप बंजारे, शेष कुमार सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…