• September 30, 2024

आप ने संजय सिंह के नेतृत्व में दुर्ग का किला फतह करने नए सिरे से किया आगाज

आप ने संजय सिंह के नेतृत्व में दुर्ग का किला फतह करने नए सिरे से किया आगाज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग

आम आदमी पार्टी ने दुर्ग कीला फतेह करने के लिए आगाज शुरु कर दिया है । जिसे आने वाले समय मे पुरा शहर देखेगा ।
नवनियुक्त नगरीय निकाय जिला अध्यक्ष संजय सिंह का स्वागत एवं चुनावी रणनीति हेतु दुर्ग पार्टी कार्यालय मे मीटिंग आहूत किया गया जिसका संचालन श्री रवि साहू के द्वारा किया गया।
आयोजन मे माननीय संजय सिंह को मोती माला कि तार और कार्यकर्ता को मोती का रूप दिया गया । जिसे अध्यक्ष महोदय स्वीकार करके जिले मे संगठन को मजबूत करने और दुर्ग फतेह करने का संकल्प किया गया है । जिला अध्यक्ष द्वारा पुष्प माला स्वागत से स्वागत किया गया नवनियुक्त अध्यक्ष जी ने कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर चुनावी सफर मे सफलता हेतु शुभकामनाये दिये । जिसमे पार्टी प्रमुख द्वारा आरक्षण अनुरूप होने पर महापौर के रूप मे श्री रवि साहू का नाम पार्टी हाईकमान को भेजने एवं पार्षद के रूप मे राजनितिक अनुभव से सुशोभित वार्ड न. 58 के श्रीमती नेहा साहू ,जिला यूथ विंग के अध्यक्ष रजत पांडे , बलदेव साहू ,मानिकचंद ,मुकेश नायक ,रऊफ अंसारी ,दिवाकर ठाकुर, अजय साहू ,मनोज मून, शंकर ठाकुर आदि कार्यकर्ताओ का सम्मान किया ।
दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डाक्टर S.K. अग्रवाल द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं नगरीय चुनाव हेतु वर्तमान के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष को निरस्त कर नये ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है ।
इस शुअवसर पर पार्टी के मुख्य मार्गदर्शक श्री घनश्याम सोनी जी ,सुरेश साहू जी ,शैलेन्द्र सिंह ,सुरज गुप्ता ,कन्हैया देवांगन ,युवराज ,गुरमीत धारीवाल ,आनन्द नरेरा,सुकांता आदि साथीगण उपस्थित थे ।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…