• February 12, 2026

डुडेरा में आयोजित भव्य मंडाई मिलन समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

डुडेरा में आयोजित भव्य मंडाई मिलन समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

ग्राम डुडेरा में भव्य मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए और देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विधिवत् मंडाई मेला का शुभारंभ किया।

रात्रिकालीन प्रोग्राम रंग सरोवर का अनुपम प्रस्तुति हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग सरोवर कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम ने मंडाई मेला को और भी आकर्षक बना दिया और ग्रामवासियों को एक यादगार शाम प्रदान की।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, “किसान भाईयों के लिए फसल कटाई का समय एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। फसल कटाई के बाद, जब खेतों में हरियाली की जगह सुनहरा रंग ले लेता है, तो यह समय होता है जब किसान अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं। मंडाई मेला इसी खुशी और उत्साह का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा, “मंडाई मेला न केवल हमारी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हमारे समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत बनाता है। यह आयोजन हमें अपने समाज और परिवार के साथ जोड़ता है और हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करता है। मैं इस आयोजन के लिए ग्रामवासियों को बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा–पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू, पार्षद खिलेंद्र ‘विक्की’ चंद्राकर, पार्षद रोहित धनकर, चंद्रशेखर, छाया पार्षद दुर्गेश साहू, इंद्रजीत सोनी, नंदू साहू, केशव महीपाल, तरुण बंजारे, पवन कुमार, ओंकार मार्कण्डेय, रमेश जैन, शिव साहू, धीरज साहू, चंदू गायकवाड़, चेतन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

कृषि संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक: खरीफ तैयारी, खाद-बीज उपलब्धता एवं योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर महोदया ने दिए निर्देश

कृषि संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक: खरीफ तैयारी, खाद-बीज उपलब्धता एवं योजनाओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कलेक्टर  प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि संवर्गीय…
ग्रीष्मकालीन धान पर सख्ती: जल संकट के मद्देनज़र बेमेतरा को जल अभाव क्षेत्र घोषित, 20 ट्रांसफॉर्मर से बिजली बाधित, 45 पंप जब्त

ग्रीष्मकालीन धान पर सख्ती: जल संकट के मद्देनज़र बेमेतरा को जल अभाव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में इस वर्ष मात्र 552 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है,…
किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन, धरना के बाद सौंपा गया ज्ञापन

किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा एवं खारुन–रायपुर–परसदा रेल परियोजनाओं के अंतर्गत हो रहे भूमि अधिग्रहण…