- February 13, 2026
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हमें पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हर चुनाव जीतने होंगे- अजय जम्वाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यकारिणी एवं विस्तार घोषणा के पश्चात जिला स्तरीय बैठक का आयोजन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल के मुख्य उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई आयोजित बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा एवं दायित्वधारी पदाधिकारी से दायित्व निर्वाह करने का आह्वान किया |
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि आप सभी को नई दायित्व प्राप्त हुआ है पर आप सभी को दायित्व का निर्माण संगठनात्मक दायरे में रहकर निर्वाह करना है इस बैठक में और सभागार में उपस्थित समस्त पदाधिकारी कोई ना कोई दायित्व में है और इस बैठक में हम सभी को यह संकल्प लेना है की अगली बार हमारी सरकार बने तो पूर्ण बहुमत की सरकार बने पिछले बार से भी ज्यादा सीट जीतकर हमारी सरकार आए इसका चिंतन हम सभी को करना है जिले का प्रत्येक पदाधिकारी संगठनात्मक संरचना में कहीं ना कहीं संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ लेबल पर कार्यरत रहे इसका हमें चिंतन करना है
श्री जम्वाल ने आगे कहा कि हम सभी को कभी भी कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे हम सभी को सर्वप्रथम राष्ट्रवाद की भावना को प्रथम रखना है द्वितीय पार्टी और तीसरा हम स्वयं इस भाव के साथ हमें लगातार कार्य करना होगा प्रत्येक कार्यकर्ता सोशल मीडिया के आपके इस्तेमाल को लेकर भी हम सभी को सदैव सजग रहना होगा आपकी जो भी पोस्ट हो या शेयर हो वह भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने वाला सरकार की छवि को और अच्छी बनाने वाला हो |
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने आगे कहा कि आप सभी ने देखा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर घर में कोई ना कोई लाभांवित है हम उनसे मिलकर सरकार की योजनाओं की फीडबैक लेकर उनसे आवश्यक सुझाव लेकर अपने वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराने का भी कार्य हमारा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हमें लगातार पंच से लेकर पार्लियामेंट तक का हर चुनाव जीतना होगा ताकि हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सके और इस लक्ष्य की प्राप्ति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्ति से हमारा देश फिर से विश्व गुरु बनेगा, फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगा और आत्मनिर्भर भारत कहलायेगा मैं आप सभी से आह्वान करता हूं आप आज इस बैठक से संकल्प लेकर जाएं कि संगठन को मजबूत करने के लिए आप सभी सदैव प्रयासरत रहेंगे और अनुशासन दायरे में रहकर अपना दायित्व का निर्वाह करेंगे |
आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अध्यक्षीय उद्बोधन और संगठनात्मक संरचना का विस्तार पूर्वक वर्णन प्रस्तुत किया |
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया और आभार जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया
आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू महापौर अल्का बाघमार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के एस चौहान, जिला महामंत्री दिलीप साहू विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा ,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, हिमा साहू शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम सह प्रभारी लोक्मणी चंद्राकर, कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आदित्य चौबे, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, साजन जोसेफ प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, कुमुद बघेल प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, गौरव पांडेय प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो ,संस्कृति वर्मा ,आयुषी पांडेय प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिक हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अरविंदर खुराना जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, मनोज ठाकुर जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,राहुल सोनकर ,वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन ,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, राजेश साहू ,चेतन साहू,पुरान देशमुख ,चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू ,गुड्डू झा उपस्थित रहे|




